UP: सुरेश खन्ना बोले- जो डरते हैं कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे, वही एसआईआर से घबरा रहे
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मतदाताओं का सत्यापन करना चुनाव आयोग का काम है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि वही लोग एसआईआर से डर रहे हैं जिनको लगता है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिन लोगों को डर है कि घुसपैठियों के नाम सत्यापन के बाद मतदाता सूची से कट जाएंगे, वही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से घबरा रहे हैं। एसआईआर से आम आदमी न डर रहा है और न घबरा रहा है। यह बातें प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहीं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग की है कि एसआईआर की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। इसे लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि एसआईआर के लिए अभी आठ दिन शेष हैं। जिन लोगों को फॉर्म भरना है वह आसानी से भर सकते हैं। मतदाताओं का सत्यापन करना चुनाव आयोग का काम है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है। इस काम में प्रदेश या केंद्र सरकार की कोई भूमिका भी नहीं है।
वहीं, स्कूलों में वंदे मातरम के सामूहिक गायन को लेकर विरोध करने वालों के संबंध में वित्तमंत्री ने कहा कि यह देश को आजादी दिलाने वाले शूरवीरों का प्रिय गीत था। देश की आजादी के बाद जो व्यवस्था बनी है, उसके अनुसार राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के लिए हमारे मन में विशेष सम्मान है। इस दौरान भाजपा के एमएलए संजीव अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वित्तमंत्री से मिले रबर फैक्टरी के कर्मचारी
फतेहगंज पश्चिमी स्थित बंद पड़ी रबर फैक्टरी के कर्मचारी अपने बकाया भुगतान के लिए वित्तमंत्री से गुहार लगाए। कर्मचारियों ने बताया कि उनके पक्ष में अदालत के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि पूरे कागजात के साथ मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखें। नियमानुसार जो भी मदद हो सकती है वह की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.