फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP is disillusioned with the uncle-nephew family: PM

चाचा-भतीजा परिवार से यूपी का हो चुका है मोहभंग : पीएम

Thu, 04 Apr 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP is disillusioned with the uncle-nephew family: PM
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाचा-भतीजा परिवार से यूपी का मोहभंग हो चुका है। लोकतंत्र की भलाई के लिए परिवारवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि प्रचार के दौरान पार्टी की संस्कृति और संस्कार भी मतदाताओं तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे चरण के चुनाव वाली लोकसभा सीटों के बूथ अध्यक्षों के साथ वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली के बूथ-207 के अध्यक्ष राकेश कुमार से संगठन और सरकार के कामकाज की जानकारी ली। राकेश ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से यूपी गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने उनसे बुजुर्ग व पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उपयोगिता पर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध, बुजुर्ग और पुराने कार्यकर्ताओं के पास 20 से लेकर 50 वोट होते हैं। उनके माध्यम से हमें उन मतदाताओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें अपने ही सभी पुराने रिकाॅर्ड तोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि 10 वर्षों से यूपी से सांसद रहने के दौरान अब इस क्षेत्र को समझना आसान हो गया है। यूपी के लोग स्वार्थ से नहीं, भावनाओं से जुड़ते हैं। हमें यह ख्याल रखना चाहिए कि हमारे काम और व्यवहार से किसी को ठेस नहीं पहुंचे। पन्ना प्रमुख मतदाताओं के संपर्क में रहें। पीएम मोदी ने कहा कि रामनवमी और नवरात्र पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम के लिए योजना बनानी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से आसानी से जुड़ाव हो सके।
उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और पार्टी के प्रति सोच पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं से देश और समाज पर चर्चा करनी चाहिए। वे हमारे कामकाज को किस रूप में देखती हैं, यह समझना चाहिए और अपनी विचारधारा से उन्हें जोड़ना चाहिए। पीएम मोदी को बताया कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने व अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से माहौल सकारात्मक है।


सरकार के काम से जनता सहमत
प्रधानमंत्री के सवाल पर बूथ अध्यक्ष ने बताया कि चाचा-भतीजा की सरकार में गुंडई और भ्रष्टाचार चरम पर रहा। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता सहमत है। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए बताया कि इससे लोग खुश हैं। पीएम मोदी ने हल्के अंदाज में कहा कि आपको बहुत सारी योजनाएं याद हैं, इसका मतलब आप बहुत सक्रिय हैं।

दिग्गजों के अनुभव का उठाएं लाभ
पीएम मोदी ने पुराने दिग्गज कार्यकर्ताओं से जुड़ाव की जानकारी ली। बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लाॅक प्रमुख सहित अन्य पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जाता है। उनके जरिये उनके प्रभाव वाले मतदाताओं से भी मुलाकात होती है। पीएम ने कहा कि कभी कुछ लोगों को उनसे मिलाने के लिए ले जाएं। उनका आशीर्वाद मिलेगा तो जीत बेहद आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed