{"_id":"5d80a28a8ebc3e017768aad5","slug":"up-hafizganj-police-news-ghost-news-animal-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा अंधविश्वास: भूत के डर से पुलिस ने तांत्रिक को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा अंधविश्वास: भूत के डर से पुलिस ने तांत्रिक को बुलाया
Tue, 17 Sep 2019 02:38 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
हमलावर और उसका साथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाफिजगंज थाने में सोमवार रात अंधविश्वास से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पशु तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों में से एक ने रात होते ही अचानक अपने साथी यूसुफ की गर्दन दबाकर उटपटांग हरकत करना शुरू कर दिया। अंसार की हरकतें देख थाने में मौजूद सभी के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी के कब्जे में नहीं आया। इसी बीच किसी ने उस पर भूत सवार हो जाने की शंका जताई। आनन-फानन में पुलिस ने पास के तांत्रिक को बुलाया, जिसके झाड़फुक के बाद अंसार सामान्य हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात चार लोग पशुओं को कार में डालकर ले जा रहे थे। पुलिस ने उनकी कार की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दो तस्कर नदी में कूदकर भाग निकले। वहीं उनके साथी यूसुफ और अंसार को पकड़ कर हाफिजगंज थाने लाया गया और देर रात उसने यह तमाशा कर दिया। अब इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन