फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Finance Minister Suresh Khanna distributed smartphones to the students in Classic College Bareilly

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बांटे स्मार्टफोन: कानून के विद्यार्थियों से बोले- वकीलों की विरासत को संजोकर रखना

Sun, 10 Mar 2024 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

बरेली के क्लासिक लॉ कॉलेज में रविवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कानून के विद्यार्थियों को वकीलों की विरासतों को संजोकर रखने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
UP Finance Minister Suresh Khanna distributed smartphones to the students in Classic College Bareilly
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने क्लासिक लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इसके बाद कॉलेज परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का अ‍वलोकन किया। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी और जापान की स्थिति एक जैसी थी। दोनों की यात्रा एक साथ शुरू हुई, लेकिन हम अंडर डेवलप कंट्री के रूप में जाना जाता है जबकि जापान विकसित देश के रूप में जाना जाता है। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सबसे आगे दिखेंगे।

विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की सोच बदली है। लोगों का नजरिया बदल गया है। दुनियाभर के लोग भी ये मानते हैं कि दुनिया के शीर्ष नेतृत्व में भारत उभरा है। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचते हैं। अगर पीएम मोदी नहीं होते, जीरो बैलेंस खाता नहीं होता। 50 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खुले है। दो लाख करोड़ से ज्यादा उनमें रुपये जमा हैं। किसानों को सम्मान निधि, पीएम आवास योजना की राशि सीधे खातों में पहुंच रही है।

विज्ञापन

सुरेश खन्ना ने लॉ के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी दिलाने में वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा। आप एक शानदार इतिहास की विरासत है। योग्य वारिस वो होता है जो अपनी विरासत को संभाल कर रखें। आपके द्वारा कोई ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए, जिससे ये पेशा बदनाम हो। हड़ताल करें तो ऐसा न करें, जिससे किसी का नुकसान हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ऐसे बहुत से चर्चित केस हुए, जिसमें वकीलों की योग्यता की वजह से अदालतों ने ऐतिहासिक फैसले दिए हैं। इस विरासत को आपको संजोकर रखना है। कार्यक्रम के दौरान सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक राघवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed