फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Election Result BJP Arvind Singh won the Dadrauli assembly by-election

UP Election Result: ददरौल उपचुनाव में फिर खिला 'कमल', अरविंद सिंह जीते, दिवंगत पिता को याद कर हुए भावुक

Tue, 04 Jun 2024 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

UP Election Result 2024 : ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद ददरौल सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे अरविंद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी को 16795 मतों से हराया। 
 

विज्ञापन
UP Election Result BJP Arvind Singh won the Dadrauli assembly by-election
भाजपा के विजयी प्रत्याशी अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने सपा के उम्मीदवार अवधेश वर्मा को 16795 वोटों से हरा दिया। अरविंद सिंह को 105972 वोट मिले जबकि निकट प्रतिद्वंद्वी अवधेश वर्मा 89177 वोट ही पा सके।

विज्ञापन


पांच जनवरी को ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। निधन से रिक्त हुई सीट पर कराए गए चुनाव के परिणाम मंगलवार को सामने आए। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 1,00,957 वोट मिले थे। 91256 वोट पाकर सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे। 
विज्ञापन


Pilibhit Election Result: पीलीभीत में भाजपा के जितिन 1.63 लाख मतों से जीते, सपा के भगवत सरन को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव के परिणाम में जीत का अंतर बढ़ा है। 16795 वोटों से इस बार जीत हासिल हुई है। पहले राउंड में अरविंद सिंह को 3428 वोट मिले थे जबकि अवधेश वर्मा को 3737 वोट मिले। पहले राउंड के बाद अंतिम 33 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ही आगे रहा। वहीं बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू 20,742 वोट हासिल कर सके। नोटा चौथे स्थान पर रहा। 1322 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।


 

पिता के निधन के बाद मिला सहानुभूति का लाभ
मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद उपजी सहानुभूतिक लहर का लाभ अरविंद सिंह को मिला। मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके गांव ढकिया परवेजपुर गए थे। तभी स्पष्ट हो गया था कि उपचुनाव में अरविंद को टिकट मिलेगा। अरविंद ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। वहीं सपा ने लोधी, मुस्लिम, यादव के समीकरण के साथ अवधेश वर्मा को टिकट दिया। अवधेश वर्मा राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं। दो बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके हैं लेकिन भाजपा के सामने उनका राजनीतिक कौशल काम नहीं आया।

पिता और जनता को समर्पित की जीत
जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें पिता के निधन के बाद चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने अपनी जीत को पिता स्व. मानवेंद्र सिंह और जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पिता का सपना था कि क्षेत्र का विकास हो। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी 16795 वोट से जीते
ददरौल विधानसभा उपचुनाव
पार्टी- प्रत्याशी - वोट
भाजपा- अरविंद सिंह - 105972
सपा- अवधेश वर्मा - 89177
बसपा- सर्वेश चंद्र मिश्रा - 20742
राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी - रामपाल - 796
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी - स्वयं प्रकाश कौशल - 664
निर्दलीय - कंचन - 577
निर्दलीय - राशिद खान - 512
निर्दलीय - अजित शुक्ला - 379
निर्दलीय - देवेश कुमार - 337
निर्दलीय - आराधना मिश्रा - 288
नोटा- 1322

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed