Pilibhit Election Result: पीलीभीत में भाजपा के जितिन 1.63 लाख मतों से जीते, सपा के भगवत सरन को हराया
UP Lok Sabha Election Result 2024 : पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के भगवत सरन गंगवार को 163878 मतों से हरा दिया।
विस्तार
मेनका और वरुण गांधी के गढ़ कहने जाने वाले पीलीभीत में भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने 1.63 लाख मतों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपाइयों में जश्न का माहौल हो गया। इससे पहले बड़ी बढ़त बनाने के बाद जितिन प्रसाद ने मंडी स्थल स्थित मंदिर पहुंचे और भगवान के आगे मत्था टेका। उधर, सपा के भगवत सरन गंगवार मतगणना स्थल छोड़कर चले गए।
पीलीभीत में भाजपा जीती
कुल पड़े मत- 1121010
भाजपा - 588287
सपा- 424409
बसपा- 87057
नोटा- 6550
मंडी स्थल में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जो लगातार बरकरार रही। बता दें कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी शामिल हैं। इसमें बहेड़ी की मतगणना बरेली में और शेष विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीलीभीत के मंडी स्थल में हुई।
पीलीभीत सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 588287 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को 424409 मत मिले। बसपा प्रत्याशी अनीश अहमद खां तीसरे नंबर पर हैं। इन्हें 87057 मत मिले हैं।
भाजपा में जश्न का माहौल
पीलीभीत के मलीला ग्राउंड में दोपहर एक बजे ही भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे थे। इस दौरान भाजपाई ढोल पर नाचते हुए नजर आए। जय श्री राम के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दिए।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति
विधानसभा वोट पड़े - प्रतिशत
पीलीभीत - 236539 - 61.70
बरखेड़ा - 220011 - 67.41
पूरनपुर - 247016 - 65.16
बीसलपुर - 211768 - 58.96
बहेड़ी - 240578 - 64.10
10 उम्मीदवार थे मैदान में
जितिन प्रसाद - भाजपा
भगवत सरन गंगवार - सपा
अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू - बसपा
आदर्श पांडेय - निर्दलीय
आशीष कुमार - निर्दलीय
प्रमोद भाई पटेल - निर्दलीय
मोहम्मद साहिद - निर्दलीय
सुशील कुमार शुक्ला - निर्दलीय
राजीव कुमार - निर्दलीय
संजय कुमार - भारतीय राष्ट्रीय समाज दल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.