फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Congress President Ajay Rai statement ob alliance with SP for loksabha chunav 2024

UP: क्या सपा से टूट जाएगा कांग्रेस का गठबंधन? अजय राय बोले- हम यूपी में सभी 80 सीटों पर कर रहे तैयारी

Mon, 23 Oct 2023 06:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 06:13 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि माहौल बदल रहा है। लोग फिर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। अजय राय के इस बयान से कयास लगाए जा रहे है कि सपा और कांग्रेस के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
UP Congress President Ajay Rai statement ob alliance with SP for loksabha chunav 2024
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा से गठबंधन जारी रहने के सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस बारे में तय करेगा, हम तो सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हुईं टिप्पणियों और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि यह चैप्टर अब क्लोज हो चुका है।

विज्ञापन


बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि सपा को सोच बदलनी पड़ेगी। जनता चाहती है कि भाजपा का शासन जल्द से जल्द हटे। तू-तू, मैं-मैं करते रहने का खामियाजा वह (अखिलेश यादव) देख भी चुके हैं। इसलिए क्षेत्र में निकलकर जनता की भावना के अनुरूप कार्य करना ज्यादा जरूरी है। कांग्रेस का दिल बड़ा है, हम सबको साथ लेकर चलते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस से फिर जुड़ रहे लोग 
उन्होंने कहा कि माहौल बदल रहा है। लोग फिर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। पांच राज्यों में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस जीत रही है। भाजपा पहले ही हार मान चुकी है। भाजपा ने तीरंदाजों को चुनाव में लगा रखा है। केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, सूतक काल में न करें ये काम

मुस्लिम वोटों के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका सम्मान किया है। आज़म खां के परिवार को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने पर कहा कि आजम खां के साथ सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है। वह कद्दावर नेता हैं। सरकार उनके परिवार के साथ जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।

सकलैन मियां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अजय राय
बरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय महासचिव तौकीर आलम शनिवार रात बरेली आकर सीधे शाह शराफत मियां दरगाह पहुंचे और सज्जादानशीन हाजी सकलैन मियां के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
 

उन्होंने दरगाह के जिम्मेदारों को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से एक शोक संवेदना पत्र भी सौंपा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वह सकलैन मियां की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed