फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP chunav 2022 sp chief akhilesh yadav target cm yogi adityanath in pilibhit bareilly said kaka gone and baba will also gone soon

यूपी चुनाव 2022: पीलीभीत में अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा, बोले- काका चले गए, बाबा भी चले जाएंगे

Sat, 19 Feb 2022 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने सबसे पहले बारी-बारी से आठों विधान सभा प्रत्याशियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया, इसके बाद सभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि सपा दूसरे चरण में शतक बना चुकी है।

विज्ञापन
UP chunav 2022 sp chief akhilesh yadav target cm yogi adityanath in pilibhit bareilly said kaka gone and baba will also gone soon
पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीआईसी मैदान से भाजपा पर जमकर हमला किया। अपने 40 मिनट के भाषण में तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए सपा को आठों सीटों पर जिताने की अपील की।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां से वह सड़क मार्ग से जीआईसी मैदान पहुंचे। दो बजकर सात मिनट पर मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले बारी-बारी से आठों विधान सभा प्रत्याशियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया, इसके बाद सभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि सपा दूसरे चरण में शतक बना चुकी है। जबकि, तीसरे चरण में सपा गठबंधन को पूरा बहुमत दे देगी। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के 23 फरवरी के चुनाव के बाद भाजपा के बूथ नेस्तनाबूद हो जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने जीआईसी मैदान में पीएम की रैली का मुद्दा उठाते हुए तंज कसा कि बिजनौर के बाद लखीमपुर में भी पीएम का हवाई जहाज नहीं उतर सका है। क्योंकि, भाजपा के लिये अब मौसम बहुत खराब हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। जबकि, सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोलता है, जो कि ऊपर से शुरू होता है और जमीन तक झूठ बुलवाया जाता है।


तिकुनिया कांड आजाद भारत का जालियवाला कांड
अखिलेश यादव ने तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के दोषी मंत्री पुत्र और उनको बचाने वाली सरकार है। अखिलेश ने कहा कि इस घटना में सीधे तौर पर दोषी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र को जमानत मिल चुकी है, लेकिन जनता की अदालत में इसका हिसाब होगा। अखिलेश ने कहा कि किसान इन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को लग गया है कि सपा की सरकार आने वाली है और सपा सरकार बनने पर राहत नहीं मिलेगी। इसलिये सभी की जल्दी से जल्दी जमानत करवाई जा रही है। अखिलेश ने कहा कि तिकुनिया कांड की पैरवी करने वालों के लालन-पालन करने वालों को भी सरकार बनने पर ख्याल रखा जाएगा।

काका गए हैं, बाबा भी जाएंगे- अखिलेश
अखिलेश यादव ने अमित शाह के सपा मतलब संपती इकट्ठा करो और परिवार का भला करो के तंज पर जवाब देते हुए और कृषि कानून का जिक्र कर कहा कि जब सरकार ने यूपी और पंजाब में चुनाव को देखते हुए काका यानी काले कानून वापस ले लिये तो बाबा यानी सीएम योगी भी वापस होंगे। अखिलेश ने कहा कि बाबा जी कहते हैं की गरमी बहुत है, यूपी में दो चरणों में हारे हैं, अभी भी मान नहीं रहे हैं। गरमी निकालने वालों की जनता भाप निकाल देगी। उन्हनों कहा कि फौज में गरमी की जरूरत होती है। इसलिये सरकार बनने पर युवाओं को फौज और पुलिस में नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed