फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Cabinet minister Suresh Khanna talks about UP govt four years achievements

बरेली में मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाई चार साल की उपलब्धियां, किसान आंदोलन पर भी दिया बयान

Sun, 21 Mar 2021 01:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Cabinet minister Suresh Khanna talks about UP govt four years achievements
बरेली पहुंचे सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पंचायत स्तर पर गोशालाओं को सरकार ने 300 करोड़ का बजट दिया है। अब अच्छे एनजीओ को गोशालाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी के पैदा होने से उसकी शादी तक अलग-अलग योजनाएं चला रही है जरूरत है इसकी जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार साल में सरकार ने वह काम कर दिए जो अन्य सरकार नहीं कर सकी, इसीलिए विपक्ष के नेता सरकार के अच्छे कार्यों पर भी गलत आरोप लगा रहे हैं। चार साल पहले प्रति व्यक्ति कैपिटल आय 52 हजार थी आज 70 हजार हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि लर्निंग ड्राइवर को गाड़ी सौंप दी जाए तो वह पहाड़ों पर ले जाएगा लेकिन फिर क्या होगा आप जान सकते हैं। कोई भी ऐसे ड्राइवर की गाड़ी पर नहीं बैठ सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि 2.40 करोड़ किसानों को सरकार ने लाभान्वित किया है और आंदोलन 240 किसानों का है। इस दौरान मेयर उमेश गौतम, डीएम नितीश कुमार सहित अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed