{"_id":"5ab3ae1a4f1c1b00768b709f","slug":"up-board-student-put-notes-to-get-pass-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियों में नोट रख लगाई पास करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपियों में नोट रख लगाई पास करने की गुहार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती होने के बाद छात्र नकल नहीं कर पाए तो नोट रखकर अपने लिए हमदर्दी मांग ली। शायद परीक्षक तरस खाकर कुछ नंबर बढ़ा दें और वह पास हो जाएं। कुछ ने नोट के साथ पास करने की दुहाई भी लगाई है। यूपी बोर्ड मूल्यांकन में कुछ ऐसी भी तस्वीर बुधवार को देखने को मिली। एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की कॉपियों में सौ और पचास के नोट निकले। एक कॉपी में सौ-सौ के दो नोट पेज में चिपके थे।। जीआईसी में भी कई कॉपियों में नोट बरामद हुए। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की एक कॉपी में सौ का नोट रखा था। परीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रश्न हल करने के साथ छात्र ने अपनी पीड़ा भी लिख डाली। उसने पास करने की दुहाई लिखी। हालांकि उसको रसायन विज्ञान में बहुत कम अंक ही मिले और वह फेल हो गया । बुधवार को इंटरमीडिएट के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर इस तरह के मामले सामने आए।
अब नौ से छह बजे तक होगा मूल्यांकन
मूल्यांकन कार्य समय से निपटाने के लिए मूल्यांकन का एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब मूल्यांकन कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगा। वैसे अब तक मूल्यांकन शाम पांच बजे तक चल रहा था। परीक्षकों के कम पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य धीमा चल रहा था। इसी माह में मूल्यांकन पूरा होना है, लेकिन जिस गति से मूल्यांकन चल रहा उसे हिसाब से पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए मूल्यांकन के लिए एक घंटा समय बढ़ा गया है। बुधवार तक करीब डेढ़ लाख कॉपियां चेक हो गईं। बरेली में आठ लाख से ज्यादा कॉपियां चेक होनी हैं।