फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP board rejected 785 forms of private students

यूपी बोर्ड ने रद्द किए 785 प्राइवेट परीक्षा फार्म 

Mon, 22 Jan 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 22 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
UP board rejected 785 forms of private students
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
फर्जी मार्कशीट लगाकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भरे गए 785 प्राइवेट फार्म माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निरस्त कर दिए हैं। इनमें इंटरमीडिएट के 510 और हाईस्कूल के 275 प्राइवेट परीक्षा फार्म शामिल हैं। क्षेत्रीय कार्यालय करीब एक माह से इनका सत्यापन विभिन्न बोर्ड से करा रहा था। सोमवार को सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद सभी फार्म निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र में इस बार हाईस्कूल परीक्षा के लिए सात हजार और इंटरमीडिएट के लिए 15 हजार प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे गए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय प्राइवेट परीक्षा फार्म का विभिन्न बोर्ड से एक माह से सत्यापन करा रहा था। शुरुआत में ही करीब आठ सौ फार्म संदिग्ध मिले थे। जिन अभ्यर्थियों ने हाईस्कूल की मार्कशीट यूपी बोर्ड की लगाई थी, उनकी सच्चाई तो शुरुआत में ही सामने आ गई थी। तीन सौ से ज्यादा फार्म फर्जी मिले थे। बाकी का सत्यापन सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से कराया गया था। इसकी रिपोर्ट आई तो अब इंटरमीडिएट के 510 और हाईस्कूल के 275 प्राइवेट फार्म फर्जी पाए गए। यह सभी छात्र बरेली और मुरादाबाद मंडल के हैं। 
विज्ञापन


नकल माफिया का है खेल
बोर्ड परीक्षा फार्म में पहली बार इतने ज्यादा फर्जी फार्म फर्जी मिले हैं। नकल माफिया की मदद से यह फार्म भरे गए। दूसरे रोल नंबर की मार्कशीट से फर्जी मार्कशीट तैयार की गई। जब बोर्ड में सत्यापन हुआ तो पता चला कि उस नंबर पर किसी दूसरे का नाम है। कुछ मार्कशीट ऐेसी सामने आईं जो स्कैन करके पूरी बदल दी गईं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह सारा खेल नकल माफिया का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विभिन्न बोर्ड को मार्कशीट सत्यापन के लिए भेजी गई थीं। उनकी रिपोर्ट आ गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 785 फार्म फर्जी मार्कशीट से भरे पाए गए थे। इन्हें निरस्त कर दिया है। - विनोद कृष्ण, क्षेत्रीय सचिव बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed