फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Exam... compulsion to cover 27 km distance

Bareilly News: यूपी बोर्ड परीक्षा... 27 किमी दूरी तय करने की मजबूरी

Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam... compulsion to cover 27 km distance
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मानकों को ताक पर रखकर केंद्र निर्धारण किया गया। लाला सिपट्टर लाल रामबेटी उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लिया की हाईस्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र शहर स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसकी दूरी 27 किलोमीटर है, जो मानक के अनुसार नहीं है। सूरजभान कन्या इंटर कॉलेज राजेंद्रनगर की इंटरमीडिएट की छात्राओं का केंद्र रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल सुभाषनगर को बनाया गया है। इसकी दूरी 7-8 किमी है। इसको लेकर छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने केंद्र में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से घोषित 132 केंद्रों की अनंतिम सूची पर 75 से अधिक आपत्तियां आई हैं। कई ऐसे स्कूलों को भी केंद्र बना दिया गया है, जहां फर्नीचर का भी इंतजाम नहीं है। कई जगह क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन और शिक्षक भी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि हर वर्ष केंद्र बनाए जाते हैं। हर बार केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर समस्याएं आती हैं। यह दिक्कत नए के साथ पुराने केंद्रों पर भी बनी हुई है। जिन विद्यालयों को कई बार से केंद्र बनाया जा रहा था। उनमें से कई के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक विद्यार्थी किए आवंटित
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की ओर से फर्नीचर की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की गुहार लगाई गई है। बिशप मंडल इंटर कॉलेज की ओर से डीआईओएस को दिए गए पत्र में कहा गया है कि स्कूल में 504 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। इसके बावजूद विभाग ने हाईस्कूल के 572 और इंटरमीडिएट के 598 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया है। स्कूल ने छात्र संख्या कम करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण में घोर अनियमितता बरती गई है। कुछ विद्यालयों की क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। कई विद्यालयों के केंद्र बहुत दूर बनाए गए हैं। छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए इसमें सुधार आवश्यक है। - नवनीत शर्मा, जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed