{"_id":"63ed1b39304cd1ebf80a2a4f","slug":"up-board-exam-at-129-centers-of-bareilly-from-today-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2023: बरेली के 129 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 99 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2023: बरेली के 129 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 99 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के ही परीक्षार्थी हिंदी का पेपर देंगे। जिले के 129 केंद्रों पर 99,465 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसे लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
up bord, यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले के 129 केंद्रों पर आज से 99,465 विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 52,814 और इंटरमीडिएट के 46,651 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रीय कारागार में कैदियों की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जीआईसी के प्रवक्ता दिनेश राठौर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के ही परीक्षार्थी हिंदी का पेपर देंगे। परीक्षा को लेकर कई केंद्रों पर बुधवार देर रात तक डेस्क स्लिप लगाने, कक्ष की साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियां चलती रहीं। सुबह सात बजे से सभी केंद्रों पर व्यवस्थापकों और अतिरिक्त व्यवस्थापकों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos