{"_id":"68e9a60847ad81e3e70ba7d9","slug":"up-board-error-corrections-in-educational-records-can-be-done-till-october-25-bareilly-news-c-4-vns1074-743231-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 25 अक्तूबर तक शैक्षिक अभिलेखों में कर सकेंगे त्रुटि सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 25 अक्तूबर तक शैक्षिक अभिलेखों में कर सकेंगे त्रुटि सुधार
विज्ञापन
क्षेत्रीय सचिव ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के प्रधानाचार्यों को जारी किए निर्देश
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए अंतिम मौका दिया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 11 से 25 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अभिलेखों में संशोधन कर सकते हैं। क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली की ओर की ओर से बरेली और मुरादाबाद मंडल के प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि विद्यार्थियों के विषय, वर्ग, उनके नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक जैसी सभी त्रुटियों में सुधार परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर शनिवार से 25 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक किया जा सकता है। संबंधित प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर लॉगइन करके निर्धारित समयावधि के भीतर इन त्रुटियों को संशोधित या अपडेट कराना अनिवार्य है।
क्षेत्रीय सचिव ने स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि व्यतीत हो जाने के उपरांत संशोधन के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासा के समाधान के प्रधानाचार्य अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑफलाइन माध्यम से होंगे ये सुधार
कुछ विशिष्ट संशोधन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। इनमें छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि में संशोधन, छात्र, माता-पिता का पूर्ण नाम संशोधन और छात्र-छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट, रिस्टोर करने संबंधी प्रकरण शामिल हैं। ऐसे सभी प्रकरणों में प्रधानाचार्यों को समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 अक्तूबर तक प्रस्तुति सुनिश्चित करनी होगी। संवाद