फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP board 12th result 2020 Lakhimpur Kheri student Ankush scores 8th rank in state

वैज्ञानिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं लखीमपुर के अंकुश, प्रदेश में मिला आठवां स्थान

Sat, 27 Jun 2020 07:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
UP board 12th result 2020 Lakhimpur Kheri student Ankush scores 8th rank in state
अंकुश - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अंकुश राठौर ने प्रदेश की रैकिंग में आठवां स्थान हासिल करके जनपद का नाम रोशन किया है। साथ ही जिला और कॉलेज टॉप करके अपने माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


अंकुश ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अब वह वैज्ञानिक/प्रोफेसर बनकर देश को बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अंकुश मूल रूप से नीमगांव क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कक्षा छह से इस कॉलेज में अध्ययनरत हैं। अन्य दिनों में वह गांव से कॉलेज के लिए घर से आना-जाना करके पढ़ाई करते ते, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण उन्होंने परीक्षा के समय किराए के घर में रहकर पढ़ाई की। उनके पिता विनोद कुमार खेती करते हैं और मां गृहणी हैं। 


अंकुश की कामयाबी से पिता विनोद कुमार फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं कॉलेज के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने भी अंकुश को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed