{"_id":"68d8ee5c5901cd963a007ad1","slug":"up-bareilly-crime-news-cosmetic-shopkeeper-accused-of-exploiting-teenage-girls-17-videos-leak-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुकानदार ने कई किशोरियों से की दरिंदगी... परिचितों से संबंध बनाने के लिए भी बनाता था दबाव; 17 वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुकानदार ने कई किशोरियों से की दरिंदगी... परिचितों से संबंध बनाने के लिए भी बनाता था दबाव; 17 वीडियो वायरल
Sun, 28 Sep 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:46 PM IST
सार
बरेली में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से हैवानियत की। आरोपी किशोरियों की वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद धमकाकर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अब 17 वीडियो वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बरेली के अलीगंज में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से दुष्कर्म किया। उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। इन वीडियो के जरिये धमकाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से किशोरियों ने शिकायत नहीं की।
अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए। गांव वालों के मुताबिक कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां भी तनाव में हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
परिजन भी परेशान हैं। कुछ पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत भी की है। मुख्य आरोपी फिलहाल भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के भाई व एक दोस्त को हिरासत में लिया है। गांव वालों के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे में ही उन्हें शूट किया है।

इन वीडियो में दिखने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कुछ आरोपी के गांव की ही हैं तो कुछ आस-पास के गांवों से यहां पढ़ने आती हैं। दुकान पर आने के दौरान झांसे में लेकर आरोपी ने उनसे दुष्कर्म किया और खुद ही वीडियो को बनाया। ऐसे में आशंका है कि उसने खुद या उसके ही किसी परिचित ने इन्हें वायरल किया होगा।
परिचितों से संबंध बनाने के लिए भी बनाता था दबाव
शनिवार को थाने में किशोरियों ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से वह चुप रहीं।
शनिवार को थाने में किशोरियों ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से वह चुप रहीं।
मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नितिन कुमार, सीओ आंवला