फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP-112 trainer poisoned by savage soldier's indifference, condition was critical

प्रेमी सिपाही की बेरुखी पर यूपी-112 की ट्रेनर ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sat, 20 Mar 2021 04:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Mar 2021 04:30 PM IST
सार

  • डेढ़ साल से सिपाही के साथ सहमति संबंध में रह रही थी ट्रेनर
  • शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने रख दी 15 लाख रुपये और कार देने की शर्त
  • सुसाइड नोट में लिखा- सिपाही होगा मेरी मौत का जिम्मेदार, उसने किया मरने को मजबूर

विज्ञापन
UP-112 trainer poisoned by savage soldier's indifference, condition was critical
ट्रेनर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ साल से सिपाही के साथ सहमति संबंध में रह रही यूपी-112 की ट्रेनर ने प्रेम में धोखा मिलने पर जहर खा लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुसाइड नोट में ट्रेनर ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार सिपाही होगा। संभल के थाना बनियाठेर के गांव मझोला की 23 वर्षीय युवती पुलिस लाइन रामपुर में यूपी-112 की ट्रेनर है। 

विज्ञापन


वह पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने और सूचना के आदान-प्रदान की ट्रेनिंग देती है। युवती पीलीभीत के थाना बीसलपुर में तैनात सिपाही के साथ डेढ़ साल से सुरेश शर्मा नगर में किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रही थी। शुक्रवार पूर्वाह्न 11.25 बजे युवती ने बैरियर दो पुलिस चौकी के सामने से यूपी-112 पर फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती चौकी के पास गुरुद्वारे के सामने जमीन पर पड़ी मिली। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उसकी हालत में सुधार हो गया। सूचना पर परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर युवती ने बताया कि सिपाही से उसके डेढ़ साल से संबंध हैं। शादी का झांसा देकर डेढ़ साल से सिपाही उसके साथ रह रहा है। उसने शादी की बात कही तो सिपाही ने 15 लाख रुपये और लग्जरी कार देने की शर्त रख दी। करीब 25 दिन से सिपाही ने उसके पास आना-जाना और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। सिपाही की बेरुखी से आहत होकर उसने जान देने का निर्णय लिया।

सुसाइड नोट में लिखा- सिपाही ने किया मरने को मजबूर
जांच के दौरान पुलिस को युवती के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवती ने सिपाही का नाम लेते हुए लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार सिपाही ही होगा। उसने ही मरने के लिए मजबूर किया है। यह भी लिखा है कि मरने से पहले मेरी अंतिम इच्छा उसे देखने की है, कृपया उसे दिखा दें। अति कृपा होगी।

यूपी-112 की सतर्कता से बची जान
इस मामले को लेकर यूपी-112 की तत्परता की सराहना भी हो रही है। युवती ने पूर्वाह्न 11.18 पर यूपी-112 को सूचना दी। लखनऊ से तत्काल उसकी लोकेशन के करीब विलय धाम पर खड़ी पीआरवी 0152 को इसकी जानकारी दी गई। विलयधाम से छह मिनट के भीतर यानी 11.24 बजे पीआरवी मौके पर पहुंच गई। उस पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम सागर राठौर और सिपाही चौधरी पुलकित युवती को लेकर 15 मिनट के अंदर ही जिला अस्पताल पहुंच गए।

युवती रामपुर पुलिस लाइन में काम करती है और सिपाही पीलीभीत के बीसलपुर थाने में तैनात है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। युवती की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 
- राममोहन सिंह, प्रभारी यूपी-112/ एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed