{"_id":"670088814af4b406b7049117","slug":"unopposed-elected-delegates-protested-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103066-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निर्विरोध निर्वाचित डेलीगेटों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निर्विरोध निर्वाचित डेलीगेटों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में निर्विरोध चुने गए डेलीगेटों ने शुक्रवार को सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान डेलगेटों ने सत्ता के दबाव में आकर पक्षपात का आरोप लगाया है। बाद में डेलीगेटों ने सहकारी गन्ना समिति की सचिव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सचिव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में 268 डेलीगेट अपने-अपने क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित हुए। बृहस्पतिवार को नगर के श्री कृष्ण इंटर काॅलेज में 34 पदों पर मतदान हुआ था। रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया गया, जिसमें विजयी डेलीगेटों को प्रमाणपत्र वितरण कर दिए गए, लेकिन निर्विरोध चुने गए डेलीगेटों को प्रमाणपत्र नहीं मिले।
शुक्रवार को प्रमाणपत्र न मिलने से नाराज दर्जनों डेलीगेट सुबह से सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पहुंच कर प्रमाणपत्र मांगने लगे, लेकिन आरओ भानूप्रताप की मौजूदगी न होने से प्रमाण पत्र वितरण नहीं हो सके। शाम तक जब प्रमाणपत्र वितरण नहीं हुए तो नाराज डेलीगेट कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। हालांकि समझाने पर मान गए।
विज्ञापन
इस मौके पर निरंजनलाल, शिशुपाल, अशोक कुमार, कृष्णपाल, विजयपाल, रामप्यारी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद