फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unknown person dies after being hit by a train

Bareilly News: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Thu, 18 Sep 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Unknown person dies after being hit by a train
भोजीपुरा। एक अज्ञात व्यक्ति की जादौपुर के पास बुधवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जादौपुर के पास मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए जनपद के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

------
घायल महिला का उपचार के दौरान मौत
नवाबगंज। दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे एक ग्रामीण की बाइक में पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गईं। आनन-फानन में घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना जहानबाद क्षेत्र के ऐमी गांव के अनिल कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को वह बरेली से अपनी पत्नी सावित्री देवी को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर धौरेरा गांव के सामने पहुंचे। उसी बीच पीछे से आई दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें उनरी पत्नी सावित्री घायल हो गईं। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। संवाद
--
अलग-अलग स्थानों पर दो ऑटो पलटने से कई लोग घायल
दुनका। थाना शाही क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर ऑटो पलटने से कई लोग घायल हो गए। पहली घटना ग्राम आनंदपुर की है, जहां एक ऑटो मिर्जापुर से दुनका की ओर जा रहा था। रास्ते में एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार शमा बेगम पत्नी अफजल बेग निवासी नूरी नगर, दुनका के सिर में चोट आई, जिन्हें परिजन उपचार के लिए दुनका ले गए। वहीं, आशा पत्नी रामावतार व रामवती पत्नी भीमसेन, दोनों निवासी हमीरपुर, को हल्की चोटें आई हैं। इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य यात्री के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दूसरी घटना ग्राम हल्दी कला की है। यहां खड़ंजे के रास्ते पर टेंपो पलट गया और उसके नीचे दबकर गांव निवासी पोथीराम (70 वर्ष), घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। संवाद

--
साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हादसा, दो घायल

मीरगंज। बुधवार को मीरगंज साप्ताहिक बाजार से ई-रिक्शा द्वारा अपने गांव कपूरपुर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कपूरपुर निवासी विशाल और पप्पू ई-रिक्शा से घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा, जिससे उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed