{"_id":"5fde46d28ebc3ecd6d668af7","slug":"university-will-stage-specific-tasks-of-general-public-with-students-bareilly-news-bly4307184188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के साथ सामान्य जन के विशिष्ट कार्यों को मंच देगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के साथ सामान्य जन के विशिष्ट कार्यों को मंच देगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शुरू होगा रुहेलखंड यूनिवर्सिटी इनोवेशन क्लब
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही यूनिवर्सिटी इनोवेशन क्लब के नाम से एक ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां छात्रों के साथ ही सामान्य जन के भी विशिष्ट कार्यों को पहचान मिलेगी। विश्वविद्यालय कार्य परिषद से क्लब शुरू करने की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस क्लब के माध्यम से छात्रों के साथ ही आम लोगों के नए सकारात्मक कार्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि क्लब में कौन-कौन लोग किस तरह शामिल हो सकेंगे, इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी इनोवेशन क्लब गठित करने का निर्णय लिया है। उम्मीद की जा रही है कि क्लब के माध्यम से छात्रों और अन्य लोगों में कुछ नया और अनूठा करने की प्रवृत्ति को विकसित किया जा सकेगा। साथ ही उनकी प्रतिभा और नए कार्यों को भी आसानी से सार्वजनिक करने में मदद मिलेगी। दूसरे छात्र भी नई दिशा में काम करने के लिए प्रेरित होंगे। क्लब के गठन और उसके कार्य शुरू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह का कहना है कि यह क्लब गुमनाम प्रतिभाओं को आगे लाने में सार्थक भूमिका निभाएगा।