फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University student gave no exams

विश्वविद्यालय को पता नहीं छात्र ने दे दी परीक्षा

Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
University student gave no exams
university - फोटो : university

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा में उस वक्त काफी हंगामा हो गया जब डिविजनल इंप्रूवमेंट की परीक्षा दे रहे छात्र के पास 2014 का एडमिट काट निकला। उसको परीक्षा से रोक दिया गया और विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया। हालांकि बाद में विश्वविद्यालय के कहने पर उसकी परीक्षा कराई गई।डिविजनल इंप्रूवमेंट की परीक्षा दे रहे अशोक कुमार विश्वविद्यालय के विधि विभाग में अस्थायी शिक्षक हैं। उन्होंने 2015 में एलएलबी की डिविजनल इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन किया। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में उनको 2015 की जगह 2014 का फार्म दे दिया गया। उनका प्रवेश पत्र भी 2014 का जारी कर दिया गया। वह शुक्रवार को बरेली कॉलेज परीक्षा देने पहुंचे। कक्ष निरीक्षकों ने जब उनके पास 2014 का प्रवेश पत्र देखा तो परीक्षा से रोक दिया। इसको लेकर काफी अफरातफरी भी मची रही। विश्वविद्यालय संपर्क किया गया। पहले तो विश्वविद्यालय ने मना कर दिया पर बाद में अपनी गलती मानी। उसके बाद परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उसके बाद परीक्षा हो सकी। सहायक कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अभी छात्र की जानकारी नहीं आई है। फिलहाल उसकी परीक्षा करा दी गई है।

दूरस्थ शिक्षा केंद्र की जांच करने आज आएगी जजों की टीम-  विश्वविद्यालय कैंपस स्थित दूरस्थ शिक्षा केंद्र का मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को दो जजों की टीम केंद्र की जांच करने आ रही है। जांच को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों में काफी अफरा तफरी रही। डिस्टेंस लर्निंगं सेंटर पर काफी सामग्री भी बंद हैं। उसके अलावा उसके खाते भी फ्रीज हैं जिसकी जांच अभी तक चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed