{"_id":"5b057bda4f1c1be1408b7501","slug":"university-seek-aiu-to-give-hosting-of-seven-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने एआईयू से मांगी सात खेलों की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने एआईयू से मांगी सात खेलों की मेजबानी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 24 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-20 के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) से नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया की सात प्रतियोगिताओं की मेजबानी मांगी है। उम्मीद है कि इसमें से चार खेलों की मेजबानी विश्वविद्यालय को मिल सकती है, क्योंकि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन भी रहा है और प्रतियोगिता कराने के लिए बेहतर सुविधाएं भी हैं। पिछले सत्र में विश्वविद्यालय ने हॉकी और टेबल टेनिस की नॉर्थ जोन प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। इस बार विश्वविद्यालय ज्यादा खेलों की मेजबानी लेना चाहता है।
एआईयू को भेजे गए प्रस्ताव में इस बार सेपक टाकरा, बॉक्सिंग, बॉस्केटबाल, वॉलीबाल, कुश्ती, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस को शामिल किया गया है। ग्राउंड की कमी के कारण हॉकी की मेजबानी इस बार नहीं मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित खेलों में चार खेलों की मेजबानी विश्वविद्यालय को मिल सकती है। कुश्ती में इस बार विश्वविद्यालय ने मेडल जीते, इसके अलावा सेपक टाकरा, वॉलीबाल में भी विश्वविद्यालय में भी अच्छे खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ सेपक टाकरा, वॉलीबाल, बाक्सिंग, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता कराने के लिए विश्वविद्यालय में अच्छी सुविधाएं हैं।
एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय के प्रयास से ही एआईयू ने सेपक टाकरा को अपनी सूची में शामिल किया था। इसी तरह इस बार भी एक नया खेल विश्वविद्यालय एआईयू की सूची में शामिल कराने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कॉलेजों से मांगा खेल कैलेंडर
विश्वविद्यालय ने खेल सत्र 2019-20 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी कॉलेजों से पंद्रह जून तक प्रस्ताव मांगे हैं कि वह अपने यहां कौन से खेलों की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता कराना चाहते हैं। अब तक नौ कॉलेज अपना प्रस्ताव भी भेज चुके हैं। प्रस्ताव के साथ क्रीड़ा सचिव ने निर्देश भी जारी किए हैं कि कॉलेज इसमें हीलाहवाली न करें। कम से कम एक खेल की मेजबानी का प्रस्ताव जरूर भेजे हैं। दूसरी तरफ सभी कॉलेजों से खेल कैलेंडर भी मांगा गया है। कॉलेजों को पूरे साल का अपना खेल कैलेंडर देना है। उनको बताना होगा कि वो पूरे साल कितनी एक्टिविटी कराएंगे। उनकी प्लानिंग क्या है। खेल कैलेंडर न भेजने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एआईयू से सात खेलों की मेजबानी मांगी है। प्रस्ताव भेजा गया है। अब देखते हैं कि कितने खेलों की मेजबानी मिलती है। हमने सभी खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की हैं। उसका फायदा भी मिलेगा। - प्रोफेसर एके जेटली, क्रीड़ा सचिव