फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university: research and publication on website

एक क्लिक पर मिलेंगी शोध और प्रकाशन की सूचनाएं

Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
university: research and publication on website
बरेली। कोरोना महामारी के दौरान विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। शिक्षा विभाग के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने वेबसाइट का निर्माण करने वाली टीम के साथ अपडेटेड वेबसाइट की पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि अब रुविवि से संबद्ध 563 कॉलेजों की जानकारी, सभी शोध और प्रकाशन एक क्लिक पर मिलेंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने वेबसाइट पर किए गए बदलाव और फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर महात्मा ज्योतिबा फुले के व्यक्तित्व, कृतित्व और रुहेलखंड के इतिहास की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने वेबसाइट का निर्माण करने वाले प्रो. एसएस बेदी, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. अश्वनी गुप्ता, रविंद्र गौतम, नरेंद्र, नीरज और सूर्य प्रताप सिंह की टीम के प्रयास को सराहा। वेबसाइट पर वर्ष 2020 से संबंधित शासन के दिशा-निर्देश के तहत निर्मित सेल और डॉयरेक्टरेट की जानकारी भी दी गई है। शोध कार्य को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, ताकि विश्वविद्यालय में हो रहे नए प्रयोगों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

डॉ. अख्तर हुसैन ने वेबसाइट के बारे में जरूरी बातें साझा कीं। टीम के अध्यक्ष प्रो. एसएस बेदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय परिसर, 563 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम आदि सभी जानकारियां अपलोड किए जाने की बात कही। कुलपति ने सभी विभागीय फार्म वेबसाइट पर पोस्ट करने को कहा, ताकि छात्रों को बेवजह कॉलेजों के चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार अपडेट करें सूचनाएं
कुलपति ने शोध निदेशालय को साल 1975 (विश्वविद्यालय स्थापना) से अब तक के सभी प्रकाशनों और शोध कार्य की जानकारी भी अपडेट करने को कहा। सभी विभागाध्यक्षों को उनके विभाग की सभी गतिविधियों की जानकारी मीडिया सेल को उपलब्ध कराकर उसे वेबसाइट पर अपलोड कराए जाने को कहा। इस दौरान डॉ. अश्वनी गुप्ता समेत डीन, विभागाध्यक्ष, डायरेक्टर, सेल इंचार्ज, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed