फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university not issues admit for exams next week

अगले सप्ताह से परीक्षाएं, एडमिट कार्ड का पता नहीं

Wed, 09 May 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 09 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
university not issues admit for exams next week
MJP Rohilkhand university
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो जाएंगी। पंद्रह मई से प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। छात्रों के सामने परेशानी का सबब बन रहे हैं एडमिट कार्ड जो विश्वविद्यालय ने अभी जारी नहीं किए हैं। एक सप्ताह बाद परीक्षाएं होनी हैं, एडमिट कार्ड जारी न होने से छात्र परेशान हो रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दो दिन के भीतर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बीबीए, बीसीए, विधि, सभी डिप्लोमा कोर्स, बीएससी आनर्स की परीक्षाएं पंद्रह मई शुरू हो रही हैं। बीएड प्रथम और द्वितीय की परीक्षाएं बीस मई के बाद शुरू होंगी। वैसे हर बार विश्वविद्यालय समय से प्रवेश पत्र जारी कर देता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि बुधवार को मुख्य परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। उसके बाद फोकस प्रोफेशनल की परीक्षाओं पर रहेगा। दो दिन में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
इसी माह आएगा बीएससी फाइनल का रिजल्ट
विश्वविद्यालय बीकॉम फाइनल का परिणाम जारी कर चुका है। अब दूसरा बड़ा रिजल्ट बीएससी का जारी किया जाएगा। इसी माह बीएससी फाइनल का परिणाम घोषित हो जाएगा। बीए फाइनल का रिजल्ट सबसे आखिर में आएगा। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार के अनुसार मूल्यांकन कार्य पूरा होते है रिजल्ट निकाल दिए जाएंगे। अब बीएससी फाइनल का परिणाम जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed