फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University extended the date, now registration for graduation will be till 10th July

Bareilly News: विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तिथि अब स्नातक में 10 जुलाई तक होंगे पंजीकरण

Tue, 02 Jul 2024 05:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
University extended the date, now registration for graduation will be till 10th July
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 10 जुलाई तक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 11 से 25 जुलाई तक कॉलेज स्तर से अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहले 10 मई से नौ जून तक स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण किया जाना था। कॉलेजों में सीटें खाली रहने के कारण आवेदन की तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। इसके बाद भी कई कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गईं। साथ ही सीटों के बराबर तक पंजीकरण नहीं हो सके।
विज्ञापन

ऐसे में विवि ने 10 जुलाई तक पंजीकरण की तारीख विस्तारित कर दी है। विवि के मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडे के अनुसार रविवार शाम तक एक लाख छह हजार आवेदन हुए थे। संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 11 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन मेरिट जारी कर प्रवेश कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को प्रवेश नियम किए जारी
कुलसचिव संजीव कुमार की ओर से सोमवार को प्रवेश के नियम जारी किए गए। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विद्यार्थी को कोई भी दो पाठ्यक्रमों में एक साथ पढ़ाई करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें एक पाठ्यक्रम संस्थागत छात्र के रूप में और दूसरा व्यक्तिगत, ऑनलाइन मोड या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के बाद कॉलेज स्तर से प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। सही पाए गए आवेदन पत्रों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रदर्शित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed