फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university

छुट्टियों में फंसे बीटेक छात्रों के परीक्षा फॉर्म, विलंब शुल्क पर मचा हंगामा

Sat, 16 Nov 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के परीक्षा फॉर्म छुट्टियों के फेर में फंस गए हैं। विश्वविद्यालय ने इन छात्र-छात्राओं पर जुर्माना लगाया तो उन्होंने परीक्षा नियंत्रक और डीन से मुलाकात की है। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दस नवंबर थी। इसके बाद विभाग को यह फॉर्म ऑनलाइन सत्यापित करके 11 नवंबर तक विश्वविद्यालय में जमा करने थे। मगर अयोध्या विवाद के चलते 9-11 नवंबर तक शासन ने अवकाश घोषित कर दिया, जिसके चलते इन छात्र-छात्राओं के फॉर्म सत्यापित नहीं हो सके और वेबसाइट बंद हो गई। अब फॉर्म सत्यापित करके विश्वविद्यालय में जमा करने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है। शुक्रवार को इसके विरोध में समाजवादी छात्र सभा पदाधिकारियों के साथ बीटेक के तमाम छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से मुलाकात की। उन लोगों ने अपने स्तर से चूक न होने की बात कहकर नाराजगी जताई और विलंब शुल्क माफ करने को कहा। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को डीन प्रो. एसके पांडेय के पास भेज दिया। उन्होंने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल एवं अन्य अधिकारियों से बात करके निर्णय लेने को कहा है। मुलाकात करने वालों में शिवप्रताप यादव, गजेंद्र पटेल, अमित पटेल, दीपांशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed