{"_id":"5dcc6b528ebc3e5b6b45b688","slug":"university-bareilly-news-bly3838754104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉज हॉस्टल में चार दिन से नहीं आ रहा पानी, कुलसचिव का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉज हॉस्टल में चार दिन से नहीं आ रहा पानी, कुलसचिव का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ब्वॉज हॉस्टल में चार दिन से पानी न आने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय का घेराव करके प्रदर्शन किया। छात्रों की उग्र प्रदर्शन की चेतावनी पर कुलसचिव ने छात्रावास में पानी का तुरंत इंतजाम करा दिया।
बुधवार दोपहर कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्रों ने बताया कि चार दिन से छात्रावास में पानी की सप्लाई चौपट है। वहां लगीं दोनों मोटर फुंक गई हैं, इससे पीने तक के लिए पानी का संकट है। अगर शाम तक पानी का इंतजाम नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। कुलसचिव ने जानकारी की तो पता चला कि छुट्टियों के चलते मोटर की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस पर उन्होंने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रदर्शन के दौरान रजनीश, अमित समेत कई छात्र मौजूद रहे।