फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unity VH Power beat Explore XI by one run to reach the final

Bareilly News: एक्सप्लोर इलेवन को एक रन से हराकर यूनिटी वीएच पावर फाइनल में

Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unity VH Power beat Explore XI by one run to reach the final
बरेली। डोहरा रोड स्थित एक मैदान पर खेले जा रहे जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस कांटे की टक्कर में यूनिटी वीएच पावर ने एक्सप्लोर इलेवन को महज एक रन से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

मैच में यूनिटी वीएच पावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 166 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से करण सेठ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि विकास यादव ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। एक्सप्लोर इलेवन के गेंदबाजों ने भी अच्छा जोर लगाया, जिसमें अर्पित अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए, वहीं अजीम और शोभित को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सप्लोर इलेवन की टीम ने मैदान पर शानदार संघर्ष दिखाया, लेकिन अंततः वह लक्ष्य से महज एक कदम दूर 165 रनों पर सिमट गई। एक्सप्लोर इलेवन की तरफ से शुभम कौशिक ने 41 रनों की और शोभित ने 40 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, जो टीम को जीत के पार नहीं ले जा सकीं। यूनिटी वीएच पावर को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। इसमें मुकेश गंगवार और अरिंदम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हारिस और प्रसून गंगवार के खाते में एक-एक विकेट आया। करण सेठ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed