{"_id":"68dc4809469263bfdb00e6bf","slug":"union-minister-told-the-benefits-of-reducing-gst-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105085-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केंद्रीय मंत्री ने जीएसटी कम होने के बताए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केंद्रीय मंत्री ने जीएसटी कम होने के बताए फायदे
विज्ञापन
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीण आंचल का दौरा कर ग्रामीणों से जन संवाद किया। उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। इसके अलावा रात को कस्बे के माथुर रोड बाजार में व्यापारियों से जीएसटी कम होने को लेकर चर्चा की।
केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद ने दोपहर करीब 12:30 बजे बॉर्डर के गांव भुड़िया कॉलोनी में बंगाली समाज के बीच पहुंचकर जन संवाद किया। सबसे पहले उन्होंने मुड़िया काॅलोनी के प्राचीन काली मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर जनता से मिले। बंगाली समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर का जिक्र किया और बताया कि उनकी दादी भी बंगाल से थी। उनका बंगाली समुदाय के लोगों से एक गहरा नाता है। इस दौरान उन्होंने जीएसटी को कम करने से होने वाले फायदे बताए। युवाओं से कहा कि कौशल विकास से जुड़े ताकि उनको रोजगार के लिए भटकना न पड़े।
इसके बाद उन्होंने सिली कॉलोनी, नैनीताल रोड, माथुर रोड, गौटिया अहमदनगर, पनवड़िया पर व्यापारियों से जन संवाद किया। उनको जीएसटी की दरें घटने से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल के पति अजय जायसवाल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद, गन्ना समिति के डायरेक्टर ओमवीर सिंह, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद