फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   union budget 2024 entrepreneurs says budget is balanced

Budget 2024: उद्यमियों को भाया बजट, कहा- उद्योगों को मिलेगी रफ्तार, सस्ते होंगे उत्पाद, बढ़ेगी गुणवत्ता

Tue, 23 Jul 2024 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 04:05 PM IST
सार

Budget 2024-25 Latest News in Hindi: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर ने केंद्रीय बजट को अर्थव्यवस्था और एमएसएमई को आगे ले जाने वाला बताया। कहा कि इस बजट से उद्योगों को रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
union budget 2024 entrepreneurs says budget is balanced
केंद्रीय बजट 2024-25 : आईआईए बरेली चैप्टर के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम बजट से उद्योगों को गति मिलेगी। धातुओं पर टैक्स घटने से कच्चा माल सस्ते में मिलेगा। जिन उपकरणों में इनका प्रयोग होता है, वे सस्ते होंगे। मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी की भी कीमतें कम होंगी। आईटीआई के विकास से प्रशिक्षित युवा मिलेंगे। इसका सीधा असर उद्योगों पर होगा। वहीं, कोई नया टैक्स लागू न किए जाने से उद्योगों को गति मिलने की उम्मीद है। बरेली में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर की ओर से आयोजित बजट पर मंथन के दौरान उद्यमियों ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता सीए नवीन अग्रवाल ने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है। चैप्टर अध्यक्ष मयूर धीरवानी ने बजट को संतुलित बताते हुए देश की अर्थव्यवस्था और एमएसएमई को आगे ले जाने वाला बताया। टीडीएस का सरलीकरण, स्टांप ड्यूटी में बदलाव से लोगों को राहत मिलने की बात कही। मंडलीय चेयरमैन विमल रिवाड़ी ने बगैर कोई चीज गिरवी रखे लोन मिलने से नए उद्यम स्थापित होने की बात कही। इसका सीधा लाभ मध्यम वर्ग के युवाओं को मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए थमेगी दौड़
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभवशील ने कहा कि आपदा की स्थिति में सौ करोड़ रुपये गारंटी फ्री लोन मिलने से उद्योगों पर बोझ नहीं पड़ेगा। फूड क्वालिटी टेस्टिंग लैब खुलने से कारोबारियों को नमूनों की जांच के लिए दिल्ली, लखनऊ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सचिव रजत मेहरोत्रा ने बताया कि बजट में औद्योगिक पार्क के संबंध घोषणा होने की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई। कहा कि वर्तमान में नए उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। हालांकि, इस बजट को उन्होंने भविष्य के लिए बेहतर बताया।

लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने से बढ़ेंगे उद्योग
कोषाध्यक्ष सलिल बंसल ने कहा कि एमएसएमई पर कोई नया टैक्स न लगने, गारंटी फंड से उद्योगों की क्षमता बढ़ने, एंजेल टैक्स हटाने से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि मध्यम वर्ग के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। इससे उनकी क्रय क्षमता बढ़ेगी। खपत बढ़ने से उद्योग भी बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed