फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underground cable cut in digging of private telecom company, IVRI feeder stopped

Bareilly News: निजी टेलीकॉम कंपनी की खोदाई में कटा भूमिगत केबल आईवीआरआई फीडर ठप

Tue, 04 Feb 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Underground cable cut in digging of private telecom company, IVRI feeder stopped
बरेली। निजी टेलीकॉम कंपनी ने अपनी भूमिगत फाइबर केबल बिछाने के दौरान बिजली निगम की 11 केवी भूमिगत केबल को काट दिया। इससे डेलापीर उपकेंद्र का आईवीआरआई फीडर ठप हो गया। 20 घंटे के बाद सोमवार शाम छह बजे फॉल्ट ठीक किया जा सका। इस कारण फीडर से जुड़े चार हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। डेलापीर उपकेंद्र के इलाके में एक निजी टेलीकॉम कंपनी भूमिगत फाइबर केबल बिछाने का काम कर रही है। रविवार रात करीब 10 बजे 11 केवी अंडरग्राउंड बिजली केबल कट गया। इससे लाइन में कई जगह फॉल्ट भी हो गया। रात में ही बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाश करने में जुट गए। आईवीआरआई फीडर पर वैकल्पिक रूप से आपूर्ति चालू की गई मगर उपभोक्ताओं को फिर भी ट्रिपिंग सहित अन्य दिक्कतों के चलते परेशान होना पड़ा। 11 केवी लाइन में हुआ फॉल्ट सोमवार दोपहर मिल सका। इसके बाद शाम छह बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि 11 केवी लाइन कटने के कारण निगम को 90 हजार रुपये की क्षति हुई है। निजी टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और वसूली की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed