{"_id":"6ae2695f66a005f9aa0f8c26","slug":"under-the-moonlight-amidst-gifts-one-shall-behold-ones-beloved-bareilly-news-c-4-bly1015-997451-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपहारों संग चांद की रोशनी में होगा पिया का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपहारों संग चांद की रोशनी में होगा पिया का दीदार
विज्ञापन
बरेली। करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को आठ योग में मनाया जाएगा। इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु के लिए चांद को अर्घ्य देंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को उपहार भी देंगे। पर्व को लेकर बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक छाई रही। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा। सुहागिनों ने साड़ी, चूड़ी, शृंगार के सामान और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
शहर के बड़ा बाजार में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। आर्य समाज गली में साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुकानदार विकास अग्रवाल ने बताया कि इस बार जिम्मी-चू और राजस्थानी डिजाइन की साड़ियों की मांग रही। लांचा और लहंगे भी महिलाओं ने पसंद किए। मनिहारन वाली गली में शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी। यहां राजस्थानी चूड़ा, जयपुरी चूड़ी और मखमली चूड़ी की सबसे ज्यादा मांग रही। नेलपेंट, सिंदूर और कृत्रिम आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई। शाम तक बाजारों में भीड़ और बढ़ गई। महिलाओं ने करवाचौथ की थाली, मिट्टी का करवा और पूजन सामग्री खरीदी। दुकानदार रेशमा ने बताया कि गोटे लगी थाली और लोटा सहित पूजन सामग्री की मांग रही।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
करवाचौथ को लेकर शहरभर की मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया कि इस बार केसर वाली जलेबी की मांग सबसे ज्यादा रही। दूध से बनी मिठाइयां भी लोगों की पसंद बनी रहीं। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग
करवाचौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली है। ब्यूटी पार्लर संचालिका रिया ने बताया कि महिलाएं होंठों के लिए गुलाबी, आड़ू और हल्के रंग पसंद कर रही हैं। पार्लर संचालक तंजीम अहमद ने छोटी डिजाइन की मेहंदी, बारीक फूल-पत्तियों की बेल और अरबी शैली के डिजाइनों को पसंद बताया। ये आधुनिक डिजाइन विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाजनक साबित हो रहे हैं।