फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturned into ditch, driver died

Bareilly News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी, चालक की मौत

Sat, 11 Oct 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturned into ditch, driver died
फरीदपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली नेशनल हाईवे के किनारे खाई में पलट गई। इसमें चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। भुता थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी नन्हे ने बताया कि उनका भतीजा हसन (32) ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाता है। वह बृहस्पतिवार को गांव से धान भरकर ले गया था। ट्रैक्टर-ट्राॅली खाली करके कस्बे से थोड़ी ही दूर नवदिया अशोक गांव के पास ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। तभी बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में गिर गई, जिसके नीचे दबने से चालक हसन की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि चालक के शव को निकलवा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। हसन के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी नौ वर्ष की पुत्री है। पुत्री से छोटे दो पुत्र हैं। संवाद
विज्ञापन

--
दो बाइकें टकराईं, दो बाइक सवार घायल
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर शुक्रवार तड़के आमडंडा गांव के पास दो बाइकें टकरा गईं। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों के अनुसार नैनीताल रोड पर सुबह 5:30 बजे हादसा हो गया। बाइक सवार जसवंत सिंह बहेड़ी की ओर से किच्छा जा रहे थे। उधर रॉन्ग साइड से लियाकत किच्छा से बहेड़ी की ओर आ रहे थे। एक दूसरे को बचाने में दोनों आपस में टकरा गए। दोनों घायलों को टोल कर्मचारियों ने इलाज के लिए किच्छा के सरकारी अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed