बरेली में हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ग्रामीण की मौत, तीन गंभीर घायल
Bareilly News: कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से वापस अपने गांव चुरैला जा रहे ग्राम प्रधान की कार बेकाबू होकर मितिडांडी गांव के पास सड़क किनारे नहर में जा गिरी। कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार नशे में थे, जिस कारण रफ्तार तेज होने से कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी।
बुधवार को चुरैला गांव के प्रधान दिलीप गंगवार अपनी कार में सवार होकर गांव के विपिन, नरपत व एक अन्य के साथ बरेली किसी काम से दोपहर के वक्त गए थे। रात करीब 9.30 बजे वह अपने गांव आ रहे थे। नैनीताल रोड हाईवे से उन्होंने अपनी कार को सैदपुर बुजुर्ग गांव के लिंक रोड को मोड़ दी।
मितीडांडी गांव के समीप हुआ हादसा
आगे जाकर मितीडांडी गांव के पास नहर की पुलिया को तोड़ती हुई बेकाबू कार नहर के अंदर जा गिरी। इसमें सवार चारों लोगों को ग्रामीणों की मदद से शीशे तोड़कर बाहर निकल लिया गया। चारों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चुरैला गांव के 48 वर्षीय नरपत की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
शहर के सेटेलाइट बस स्टैंड से शाहजहांपुर रोड पर जाट रेजीमेंट सेंटर के पास एक कार पेड़ से टकराकर खाई में उतर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक जिला पीलीभीत का बताया जा रहा है।
यह हादसा बुधवार सुबह हुआ बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर दिशा से आ रही कार अनियंत्रित होकर जाट रेजीमेंट सेंटर के पास पेड़ से टकराने के बाद कार खाई में पलट गई। बताते हैं कि कार में तीन युवक सवार थे जिनमें से दो हादसे के बाद उतरकर चले गए। इनमें से आगे की सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब में रखे कागजों से पता लगा कि मरने वाला युवक 35 वर्षीय रवि है। वह पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। कार मध्य प्रदेश के नंबर की है। युवक के परिवार वाले अभी नहीं आ सके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.