{"_id":"60c4f3978ebc3e8a6315860d","slug":"unconscious-wife-tied-in-a-bundle-with-a-stone-and-thrown-into-the-pond-died-due-to-drowning-nawabganj-news-bly449505417","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश पत्नी को पत्थर के साथ गठरी में बांधकर तालाब में फेंका, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश पत्नी को पत्थर के साथ गठरी में बांधकर तालाब में फेंका, डूबने से मौत
विज्ञापन
जसोदा देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फेंकने से पहले दबाया गला, बेहोश होने पर फेंक दिया तालाब में
विज्ञापन
मायके की महिला से अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी
महिला के भाई ने लिखाई रिपोर्ट, आरोपी पति गिरफ्तार
नवाबगंज। अवैध संबंध में बाधक महिला का पति ने गला दबाया और फिर बेहोश होने के बाद पत्थर के साथ गठरी में बांधकर तालाब में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा सेंथल निवासी देवी दास की बेटी 50 वर्षीय जसोदा देवी की शादी 20 साल पहले नवाबगंज के गांव सिजौलिया निवासी मैकू लाल से हुई थी। लोगों का कहना है कि मैकू के अपनी ससुराल की एक महिला से संबंध थे, जिसका जसोदा विरोध करती थी। उसके बेटे अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मम्मी-पापा घर में नीचे सो रहे थे और वह छत थे। रात करीब दो बजे पापा घर में भीगे हुए आए और मम्मी घर से गायब थीं। उन लोगों ने पूछा तो जवाब मिला कि कहीं गई होंगी, आ जाएंगी तुम लोग सो जाओ। शुक्रवार सुबह तक जसोदा नहीं लौटीं तो इसकी सूचना उनके मायके तक पहुंची और दोपहर में उन लोगों ने मैकू के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत मेें ले लिया। वहीं, गांव में चर्चा थी कि उसने जसोदा की हत्या कर दी है। शनिवार भोर में गांव वालों ने तालाब में गठरी देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गठरी निकाला गई, जिसमें जसोदा का शव निकला। उनकी गर्दन में चुनरी कसी हुई थी और एक बड़ा सा पत्थर भी गठरी में बंधा निकला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में हुआ जिंदा फेंकने का खुलासा
गांव वालों का कहना था कि मैकू ने हत्या के बाद जसोदा का शव तालाब में फेंका है। मगर पोस्टमॉर्टम उनकी मौत पानी से डूबना बताई गई है और गले पर भी दबाने के निशान हैं। इससे स्पष्ट होता है कि गला में फंदा कसने पर वह बेहोश हुईं तो मैकू ने पत्थर के साथ जिंदा ही उन्हें गठरी में बांधकर तालाब में फेंक दिया। इस मामले में मृतका के भाई कन्हई लाल की ओर से उसके पति के खिलाफ थाना नवाबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके की महिला से अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी
महिला के भाई ने लिखाई रिपोर्ट, आरोपी पति गिरफ्तार नवाबगंज। अवैध संबंध में बाधक महिला का पति ने गला दबाया और फिर बेहोश होने के बाद पत्थर के साथ गठरी में बांधकर तालाब में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।