फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew murdered in Bareilly Faridpur

Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में

Thu, 13 Mar 2025 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

Double Murder in Bareilly: फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घेरकर उन पर गोलियां बरसाईं। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Uncle and nephew murdered in Bareilly Faridpur
घटनास्थल पर एसएसपी, एसपी साउथ व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों को भगाने तक का मौका नहीं मिला। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी, एसपी साउथ समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Uncle and nephew murdered in Bareilly Faridpur
घटनास्थल पर खड़ी मृतकों की बाइक - फोटो : अमर उजाला

बाइक से पालेज पर जा रहे थे दोनों 
जानकारी के मुताबिक घारमपुर निवासी दौलत खां (50 वर्ष) और उनका रिश्ते में भतीजा रहीस खां (32 वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से पालेज पर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

ये भी पढ़ें- UP: होली से पहले जेल से रिहा हुए 103 साल के गुरदीप, बेटों की साजिश का हुए शिकार; भावुक कर देगी इनकी कहानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uncle and nephew murdered in Bareilly Faridpur
घटनास्थल पर मृतकों के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर दौलत खां और रहीस खां के शव पड़े मिले। कुछ ही दूरी पर बाइक पड़ी थी। रहीस खां का शव करीब 100 मीटर दूर पड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों से बचने के लिए चाचा-भतीजे ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह अपनी जान नहीं बचा पाए।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में तीन युवकों की मौत: हादसे में मां-बेटी समेत तीन घायल, होली पर परिवारों में मचा कोहराम
 

विज्ञापन

Uncle and nephew murdered in Bareilly Faridpur
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश में हुई वारदात 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अब्बास खां और उसके भाई शरीफ खां ने दौलत खां और रहीस खां की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं। इनमें पूर्व से रंजिश थी। दौलत खां ने साल 2019 में आरोपियों के पिता नन्हें खां और चाची अख्तरी बेगम की हत्या कर दी थी। इस मामले में दौलत खां को जेल भेजा गया था। जमानत मिलने पर नवंबर 2024 में दौलत खां जेल से छूटकर आया था। इसके बाद दोनों परिवारों में तनातनी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed