फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew killed by shooting in children dispute in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली मारकर चाचा-भतीजे की हत्या, एक घायल

Fri, 18 Mar 2022 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 01:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। दो गुट आपस में भिड़ गए। गोली लगने से एक गुट के चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Uncle and nephew killed by shooting in children dispute in Shahjahanpur
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना इलाके के गांव काजीपुर में शुक्रवार सुबह बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग में मोहम्मद उमर (20), उसका चाचा शब्बन (42) और भाई ताज मोहम्मद घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उमर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि शब्बन ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


काजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अफरोज की किराना की दुकान के सामने उमर के परिवार के दो बच्चे खड़े थे। बताते है कि दुकानदार ने दोनों बच्चों को लड़ने के लिए उकसा दिया। तभी उमर वहां पहुंचा और बच्चों की लड़ाई कराने पर आपत्ति की। इस बात पर विवाद बढ़ गया। कुछ देर में दोनों ओर से लोग निकल आए। 
विज्ञापन


गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मोहम्मद उमर पक्ष पर दूसरे पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए गए। एक गोली उमर के पेट में लगते हुए पार हो गई। जबकि उसके भाई ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी है। उसका पैर टूट गया है। उमर के चाचा शब्बन के दो गोली लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मोहम्मद उमर ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर शब्बन को बरेली रेफर किया गया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। 


फायरिंग की सूचना के के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। इस मामले में थाने पर तहरीर नहीं दी गई। एसपी एस आनंद ने बताया कि पुलिस मौके पर तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed