फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew arrested with cocaine near the university in Bareilly

Bareilly: विश्वविद्यालय के पास कोकीन के साथ चाचा-भतीजे गिरफ्तार, किसे देने वाले थे सप्लाई, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने विश्वविद्यालय के पास से कोकीन सप्लाई करने निकले अमरोहा निवासी तस्कर चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया। दोनों से 817 ग्राम कोकीन व स्विफ्ट कार बरामद हुई है। पंजाब के तस्कर से दिल्ली में मिली कोकीन उन्हें बरेली में किसी को देनी थी।

विज्ञापन
Uncle and nephew arrested with cocaine near the university in Bareilly
आरोपी चाचा-भतीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कार से कोकीन की सप्लाई करने निकले अमरोहा निवासी तस्कर चाचा-भतीजा बरेली में गिरफ्तार कर लिए गए। बारादरी पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो भतीजे ने खुद को वकील बताकर हड़काने की कोशिश की। एसपी सिटी ने खुलासा कर दोनों को जेल भिजवा दिया। दोनों से 817 ग्राम कोकीन व कार बरामद की गई है। पंजाब के तस्कर से दिल्ली में मिली कोकीन उन्हें बरेली में किसी को देनी थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को डोहरा रोड पर विश्वविद्यालय के पास से दो लोगों को कोकीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अमरोहा के बछरायूं गांव मोहनपुर निवासी चरन सिंह (50) और दूसरा यहीं का राजबहादुर (38) निकला। 
विज्ञापन


राजकुमार ने तलाशी लेने पर पुलिस से कहा कि वह दिल्ली कोर्ट में वकील है और इस तरह पुलिस किसी वाहन या व्यक्ति की तलाशी नहीं ले सकती। हालांकि 817 ग्राम कोकीन बरामद होने पर वह गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि यह क्या है और कहां से आई है। पुलिस ने दोनों को लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया। इनसे दो मोबाइल बरामद किए गए। कार भी सीज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में टैक्सी चलाता है चरन सिंह
चरन सिंह ने बताया कि वह रिश्ते में राजकुमार का चाचा लगता है। चरन सिंह दिल्ली में रहकर कार को टैक्सी के रूप में ओला कंपनी से संबद्ध करके चलाता है। वहीं उसकी जान-पहचान पंजाब निवासी सरनाम से हुई। सरनाम ने उसे मादक पदार्थों की तस्करी में मोटे मुनाफे की बात कहकर जोड़ लिया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। राजबहादुर पर अमरोहा में मामला दर्ज है। दोनों पर बारादरी थाने में भी केस दर्ज है। इनको मादक पदार्थ किसने दिया और वह विश्वविद्यालय के पास किसे सप्लाई देने वाले थे, इस बिंदु पर पुलिस काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed