फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal murder update news Police detained Ashraf close friend for interrogating in Bareilly

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के भाई अशरफ के करीबी को पुलिस ने उठाया, सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश

Fri, 10 Mar 2023 07:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 07:00 AM IST
सार

सर्विलांस से कॉल रिकॉर्ड और एजेंसियों की पड़ताल में अशरफ के मददगार सद्दाम के करीबी छह लोगों की पुष्टि हुई है। इनमें विपक्ष की पार्टी से जुड़े एक पूर्व मंत्री के परिवार की लड़की भी शामिल है। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder update news Police detained Ashraf close friend for interrogating in Bareilly
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली से जुड़ने के बाद अशरफ के गुर्गों की धरपकड़ का सिलसिला तेज हो गया है। थाना बारादरी पुलिस ने पुराना शहर से एक शख्स को पूछताछ के लिए उठाया है। उमेश पाल की हत्या की योजना बरेली जेल में अशरफ के नेतृत्व में बनाने की स्थिति साफ होने के बाद बारादरी और बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन


इसमें मुख्य आरोपी अशरफ का साला सद्दाम है, जो स्थानीय लोगों पर रुपया खर्च कर दोस्ती के दम पर अशरफ को सहूलियतें दिला रहा था। स्थानीय मददगारों में लल्ला गद्दी शामिल है जो एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है। लल्ला गद्दी की तरह एक-दो छुटभैये नेता के नाम और सामने आ रहे हैं, जो जेल प्रशासन व सद्दाम के बीच मध्यस्थ के तौर पर काम करते थे और इसकी अच्छी रकम भी हासिल करते थे।

विज्ञापन

सद्दाम के करीबी छह लोगों की पुष्टि 

सर्विलांस से कॉल रिकॉर्ड और एजेंसियों की पड़ताल में सद्दाम के करीबी छह लोगों की पुष्टि हुई है। इनमें विपक्ष की पार्टी से जुड़े एक पूर्व मंत्री के परिवार की लड़की भी शामिल है, जो सद्दाम की प्रेमिका के रूप में चर्चित है। यह लड़की ही अक्सर सद्दाम के खुशबू एनक्लेव वाले आवास पर आती जाती थी। लोग इसे सद्दाम की पत्नी समझते थे। ऐसे ही कुछ और नामों की सूची एजेसियों ने तैयार कर रखी है। हालांकि जांच में पुष्ट हुआ है कि दिसंबर के बाद से सद्दाम बरेली नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


UP News: सिपाही की गिरफ्तारी के बाद अफसरों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, अशरफ की बदली जा सकती है जेल
 

एग्रीमेंट नहीं मिला, मकान मालिक भी रडार पर

करीब तीन साल पहले सद्दाम को मुश्ताक नाम से खुशबू एनक्लेव में अपना मकान किराये पर देने वाले मकान मालिक आजम नगर निवासी हसीन भी संदेह के घेरे में है। दरअसल हसीन ने पुलिस को बताया था कि कोई मुश्ताक नाम का शख्स मकान लेने आया था। उसने एग्रीमेंट भी कराया था। बाद में सद्दाम यहां रहने लगा। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि मुश्ताक नाम के शख्स का नाम पता ही नहीं मिल रहा है। 

उमेश पाल हत्याकांड: अशरफ को लेकर बड़ा खुलासा, जेल के अंदर गुर्गों संग बनाता था अफसरों व गवाहों का मर्डर प्लान


 

वह एग्रीमेंट और मुश्ताक की आईडी भी हसीन उपलब्ध नहीं करा सके। संदेह इसलिए भी बढ़ रहा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद भी हसीन ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। मीडिया में मामला उछलने के बाद जब उन्हें कार्रवाई का डर सताया तो उन्होंने सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस संदेह के आधार पर कॉल डिटेल आदि निकलवा रही है, मकान मालिक को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

किरायेदार ने खाली कर दिया मकान

हसीन के मकान के निचले हिस्से में सद्दाम रहता था। दो महीने पहले ही ऊपरी हिस्से में दोना पत्तल व्यापारी इकरार परिवार समेत रहने आए थे। इस बीच यह घटनाक्रम हो गया। अब लगातार पूछताछ और परिचितों के टोकने से परेशान इकरार ने दूसरा महीना पूरा होने से पहले ही मकान छोड़ दिया है। उन्होंने गुरुवार को मकान से बाकी सामान भी हटवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed