फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal murder case Two more henchmen of Atiq brother Ashraf arrested

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के भाई अशरफ के दो और गुर्गे गिरफ्तार, दोनों ने कई बार जेल जाकर की थी मुलाकात

Fri, 10 Mar 2023 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 07:27 PM IST
सार

बिथरी थाना पुलिस ने अशरफ के गुर्गे पुराना शहर निवासी फुरकान और मीरगंज निवासी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने जेल में जाकर अशरफ से कई बार मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Two more henchmen of Atiq brother Ashraf arrested
गिरफ्तार फुकरान और राशिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ से बरेली जिला जेल में अवैध तरीके से मुलाकात कराने के मामले में दो गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सर्विलांस रिकॉर्ड और सीसीटीवी के जरिये गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

विज्ञापन

अशरफ और उसके साले सद्दाम से करीबी के मामले में शहर निवासी लल्ला गद्दी को नामजद किया गया है। सद्दाम और लल्ला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि इनके जरिये अशरफ के संपर्क में आए करीब 15 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। अवैध तरीके से मुलाकात करने और कराने में सर्विलांस कॉल रिकॉर्ड के आधार पर बिथरी थाना पुलिस ने इज्जतनगर के मुंशीनगर निवासी फुरकान नवी और मीरगंज के गांव परौरा निवासी राशिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने जेल में जाकर अशरफ से कई बार मुलाकात की थी। पहले जेल भेजे जा चुके जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी के मोबाइल में इनकी कॉल डिटेल मिली थी। दो दिन पहले इन्हें हिरासत में लिया गया था और शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोनों ने स्वीकार किया कि वह खुद तो अशरफ के साथ बैठकर योजनाएं बनाते ही थे, बाहर से आने वाले अशरफ के करीबियों की मुलाकात अपने आधार कार्ड से करा देते थे। एक-एक आधार पर कई लोग मुलाकात करते थे। इनके कब्जे से लिए गए मोबाइलों में भी ऐसा ही रिकॉर्ड मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि इन नंबरों से बाहरी लोगों की अशरफ से बात कराई गई। बिथरी पुलिस के मुताबिक मुकदमे में खुद को फंसता देखकर यह भागने की फिराक में थे, पर इन्हें कचौली मोड़ से पकड़ लिया गया।

अशरफ के साले सद्दाम के ठिकाने पहुंची एसआईटी
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के खुशबू एनक्लेव स्थित ठिकाने पर पहुंची एसआईटी, छानबीन कर स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed