फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umayant, the teacher of Jai Gurudev

तो भाजपाई हो गए जय गुरुदेव के शिष्य उमाकांत 

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Umayant, the teacher of Jai Gurudev
Umayant, the teacher of Jai Gurudev - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कभी सपा समर्थक रहे बाबा जय गुरुदेव के नजदीकी शिष्य संत उमाकांत अपने अनुयायियों समेत भाजपाई होते नजर आ रहे हैं। मथुरा में बाबा जय गुरुदेव की गद्दी पर पंकज यादव का कब्जा होने के बाद उमाकांत उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गए। वहां से लखनऊ और फिर बरेली में सत्संग करने आए थे। उनसे मिलने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेता पहुंचे। संत उमाकांत ने न केवल उनसे लंबी बात की बल्कि ये भी बताया कि लखनऊ में डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी सत्संग समारोह में आए थे। 
विज्ञापन

जय गुरुदेव के देहावसान के बाद उनकी मथुरा की गद्दी पर विरासत को लेकर उनके दो नजदीक शिष्यों संत उमाकांत और पंकज यादव के बीच विवाद रहा। तत्कालीन सपा सरकार के कद्दावर मंत्री के संरक्षण के चलते पंकज यादव जय गुरुदेव की गद्दी पर कब्जा करने में कामयाब रहे। संत उमाकांत  मध्य प्रदेश के उज्जैन आश्रम चले गए। इसी दौरान बाबा जय गुरुदेव के ही शिष्यों की मथुरा के जवाहरबाग में पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी समेत कई पुलिस कर्मियों की हत्या हो गई थी। विधानसभा चुनाव में पंकज यादव गुट ने सपा और संत उमाकांत गुट ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया था।  भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, प्रशांत पटेल, पवन शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे जबकि सपा का कोई नेता मौजूद नहीं था।  
विज्ञापन


देश में गोहत्या रोकने के लिए कानून बने
बरेली। बाबा जय गुरुदेव के शिष्य संत उमाकांत ने कहा कि गोहत्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार देश में एक कानून बनाए और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। मनुष्य का शरीर पूजा इबादत के लिए मिला है। शराब, मांस, मछली, अंडा का सेवन करने से पूजा कबूल नहीं होती। इसके लिए हर मनुष्य शाकाहारी और नशमुक्त रहे। देश भर में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। डोहरा रोड स्थित लॉन में आयोजित सत्संग समारोह में  राजनीति का जिक्र करते हुए बाबा उमाकांत ने कहा कि पुरानी सरकार में व्यवस्था बहुत खराब हो गई थी। उसे ठीक होने में समय लगेगा। योगी आदित्यनाथ संस्कारित मुख्यमंत्री हैं। जनता ही उनका घर परिवार है। वह सदाचार वाली टीम बनाने में कामयाब रहे तो प्रदेश को बहुत आगे ले जाएंगे। उनको धर्म गुरुओं को बुलाकर सलाह लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed