फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ujjawala scheme is only for Dalits

उज्ज्वला योजना अब सब गरीबों की नहीं सिर्फ दलितों की

Sat, 28 Apr 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 28 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ujjawala scheme is only for Dalits
Ujjwala scheme
केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं को प्रधानमंत्री के तोहफे के तौर पर जोरशोर से प्रचारित की गई उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना का लाभ अब सिर्फ एससी-एसटी वर्ग के लाभार्थियों को ही मिलेगा। वह भी तब जब उनका नाम अन्त्योदय राशन कार्ड सूची में शामिल होगा। 
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस योजना के नियमों में फेरबदल कर दिया है। पहली अप्रैल से लागू नई योजना में किए गए संशोधन के संबंध में सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने नए निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ लाभार्थियाें की आधा दर्जन श्रेणियां भी तय कर दी हैं। सामान्य जाति वाले गरीब इस योजना से पूरी तरह बाहर कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने वितरकों को जारी निर्देश में कहा है कि उज्ज्वला कनेक्शन के लिए चयनित अनुसूचित/जनजाति परिवार का अन्त्योदय राशन कार्ड सूची में शामिल होना अनिवार्य है। संशोधन के बाद आधा दर्जन निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही उज्ज्वला कनेक्शन आवंटित होंगे। अन्य जातियों को इस योजना से अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए निर्देशोें से वितरकों में फैला भ्रम
नए निर्देशों के बाद वितरकों में कुछ भ्रम भी पैदा हो गया है, क्योंकि 20 अप्रैल को आयोजित उज्ज्वला दिवस पर अनुसूचित/जनजाति के साथ अन्य गरीब परिवारों को भी कनेक्शन बांटे गए थे। इससे पहले कंपनियों ने 2011 में तैयार बीपीएल सूची में शामिल लोगों को कनेक्शन बांटे थे। जिले में अब तक करीब डेढ़ लाख उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नए निर्देशों के बाद तमाम कनेक्शन वापस हो सकते हैं। ऐसा पहले भी वन फैमिली वन कनेक्शन में हो चुका है। जिनके पास एक से ज्यादा कनेक्शन थे, उन्हें वापस ले लिया गया था। उधर, इंडेन के एरिया मैनेजर संजय खन्ना ने योजना में हुए संशोधन पर अनभिज्ञता जताई है।

साल में छह सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी
नए निर्देशों के बाद कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उज्ज्वला योजना में साल भर छह गैस सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मान्य होगी। सामान्य श्रेणी में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती है।


अब इस श्रेणी के लोग होंगे लाभार्थी
अनुसूचित/ जनजाति परिवार
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
अन्त्योदय अन्न योजना कार्डधारक
वनवासी
चाय बागान जनजातियां 
द्वीप के निवासी

कंपनी ने मेल जारी कर नए नियमों की जानकारी दी है। इसमें योजना का लाभ पाने वालों में अनुसूचित/जनजाति के परिवार समेत आधा दर्जन श्रेणियां तय की गई हैं। नए नियमों के तहत अन्त्योदय राशनकार्ड सूची में शामिल अनुसूचित/जनजाति परिवार ही आवेदन कर सकेंगे। अन्त्योदय सूची में शामिल अन्य वर्ग के लोगों का चयन नहीं किया जाएगा। - रंजना सोलंकी, अध्यक्ष एलपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed