फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ujhani Inspector remained in dock for four hours in Bareilly then made statements

Bareilly: चार घंटे कटघरे में रहे उझानी इंस्पेक्टर, फिर हुए बयान; एक साल से नहीं आ रहे थे गवाही देने

Wed, 10 Jul 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jul 2024 11:15 PM IST
सार

इंस्पेक्टर की गवाही नहीं हो पा रही थी। अदालत से प्रभारी निरीक्षक की गवाही के लिए लगातार समन जारी हो रहे थे। बावजूद इसके प्रभारी निरीक्षक अदालत नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Ujhani Inspector remained in dock for four hours in Bareilly then made statements
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एक साल से दुष्कर्म के मामले में गवाही के लिए अदालत में न पहुंचना प्रभारी निरीक्षक उझानी को भारी पड़ गया। मंगलवार को जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश होने के बाद न्यायाधीश ने उन्हें कटघरे में खड़े होने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक के चार घंटे तक कटघरे में खड़े रहने के बाद उन्हें माफ किया गया। इसके बाद उनके बयान दर्ज हुए।

विज्ञापन


बदायूं जिले के उझानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दो साल पहले बरेली में आंवला थाने के प्रभारी निरीक्षक थे। उन्होंने दुष्कर्म के एक मुकदमे की विवेचना कर उसमें आरोप पत्र लगाया था। अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान लगभग सभी गवाहों की गवाही हो चुकी थी। महज इंस्पेक्टर की गवाही नहीं हो पा रही थी। अदालत से प्रभारी निरीक्षक की गवाही के लिए लगातार समन जारी हो रहे थे। बावजूद इसके प्रभारी निरीक्षक अदालत नहीं पहुंचे। अदालत ने उनका वारंट जारी किया। इसके बाद मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अदालत पहुंचे।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने प्रभारी निरीक्षक को हिरासत में लेते हुए कटघरे में खड़ा कर होने के आदेश दिए। करीब चार घंटे तक कटघरे में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने यह कहते हुए माफी मांगी की अति व्यस्तता के कारण वह अदालत में हाजिर नहीं हो पा रहे थे। अदालत ने माफीनामा कबूल करते हुए निरीक्षक के बयान दर्ज किए तब जाकर उन्हें राहत मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed