फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UGC NET: Candidates said, questions from the selected subject confused them.

यूजीसी नेट : अभ्यर्थियों ने कहा, चयनित विषय के प्रश्नों ने उलझाया

Wed, 19 Jun 2024 07:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
UGC NET: Candidates said, questions from the selected subject confused them.
बरेली। एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) की ओर से मंगलवार को यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) नेट (नेशनल इलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन शहर के 10 केंद्रों पर किया गया। इसमें 6,262 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा से पूर्व कुछ केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन में दिक्कत होने की वजह से अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा। सामान्य अध्ययन का पेपर मध्यम स्तर का रहा। वहीं, चयनित विषय के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया।
विज्ञापन

एनटीए के शहर समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार प्रथम पाली में पंजीकृत 3,162 में से 2,599 और द्वितीय पाली में पंजीकृत 4,468 में से 3,663 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 82 प्रतिशत रही। तीन घंटे की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों शुभम और सचिन ने बताया कि पेपर के पैटर्न में बदलाव नहीं हुआ है। अनुसंधान संगठन, यूजीसी, कंप्यूटर, गद्यांश से संबंधित प्रश्न आए थे। चयनित विषय के प्रश्न हल करने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। अभ्यर्थी अंत तक उनका समाधान करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


गर्मी ने भी लिया इम्तिहान
परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रथम पाली में अभ्यर्थी सुबह नौ बजे व दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए। लू और गर्मी के कारण केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके साथ आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमावदार रहे भूगोल के सवाल
सामान्य अध्ययन के पेपर में 50 प्रश्न थे। इन्हें निर्धारित समय में हल किया। वहीं, चयनित भूगोल के सवालों ने थोड़ा उलझाया। सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। - अभिषेक कुमार, मीरगंज

प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। पहले से तैयारी की थी, इसलिए समस्या नहीं आई। समय पर्याप्त दिया गया था। गद्यांश हल करने में अन्य से अधिक समय लगा। - श्रृष्टि गंगवार, मीरगंज


इस बार पेपर का पैटर्न बदला हुआ लगा। चयनित विषय के प्रश्न थोड़े कठिन थे। उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। पेपर अच्छा हुआ है। बेहतर परिणाम की उम्मीद है। - अजय कुमार, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed