{"_id":"6560f856a3cac0a7d507fb1a","slug":"two-youtubers-face-to-face-complaint-filed-against-each-other-bareilly-news-c-4-bly1015-293105-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो यू ट्यूबर आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो यू ट्यूबर आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। चर्चित यू ट्यूबर ईशान अली और उनके साथ पहले काम कर चुके यू ट्यूबर मोबिन चच्चा कमाई के हिसाब को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में तहरीर दी है।
हजियापुर निवासी ईशान अली छोटे वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर चच्चा के नाम से चर्चित मोबिन अल्वी को अपने साथ काम पर रखा था। बाद में मोबिन ने उनसे अलग होकर अपना चैनल बना लिया। ईशान का आरोप है कि मोबिन उन्हें धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। वहीं, मोबिन अल्वी उर्फ चच्चा ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काफी समय तक काम करने के बाद भी ईशान ने उन्हें रुपये नहीं दिए। जब वह रुपये मांगते हैं तो ईशान उन्हें धमकाते हैं। वह पुलिस की वर्दी में वीडियो डालकर कहते हैं कि पुलिस उनके साथ है। फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया है।