फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths traveling in car died due to collision with unknown vehicle in Shahjahanpur

Shahjahanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Thu, 11 Apr 2024 10:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Apr 2024 10:39 AM IST
सार

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में सिंधौली पुलिस कार्रवाई करेगी। परिजन ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Two youths traveling in car died due to collision with unknown vehicle in Shahjahanpur
हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर कार में लगने से पुवायां के दो सगे भाइयों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुवायां सीएचसी पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुवायां निवासी राजू गुप्ता का बरेली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। पुवायां के ही मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी अतुल गुप्ता का 21 वर्षीय पुत्र आयुष, मोहल्ला कमलबाग के राकेश शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र आदि शर्मा और मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी संजीव गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र लखन उर्फ अंश गुप्ता, अंश गुप्ता का भाई 18 वर्षीय वंश गुप्ता आपस में दोस्त हैं। चारों युवक बुधवार को कार से राजू गुप्ता को देखने बरेली गए थे। बरेली से वापस घर आते समय शाम लगभग सात बजे पुवायां निगोही रोड पर गांव चेना रुरिया के आगे सिंघीपुर पुलिया के पास अज्ञात की टक्कर लग गई। हादसे के बाद कार खाई में जा गिरी और कार में सवार अंश गुप्ता, वंश, आदि शर्मा और आयुष घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन घायलों को पुवायां सीएचसी लाए। डॉक्टर ने अंश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। आदि शर्मा ने उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। वंश गुप्ता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आयुष को सीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अंश और आदित्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी से जानकारी मिलने पर पुवायां पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटनास्थल सिंधौली होने के कारण सिंधौली पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई, इसके बाद सिंधौली पुलिस भी पुवायां सीएचसी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर है। दो युवकों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed