{"_id":"6862ed50332dbded4203ba4f","slug":"two-youths-going-to-a-wedding-procession-died-in-an-accident-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1654-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरात में जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरात में जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव सरायू निवासी दो युवकों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक अपने चचेरे भाई की बरात में शामिल होने जा रहे थे। तभी एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव सरायू निवासी 20 वर्षीय अमरपाल और 19 वर्षीय सुभाष आपस में तहेरे-चचेरे भाई थे। दोनों अपने भाई अखिलेश की बरात में शामिल होने के लिए बाइक से बदायूं जनपद के कुंवरगांव थाना क्षेत्र स्थित गांव बगरापुर जा रहे थे। रास्ते में थाना आंवला क्षेत्र में गांव बिहट के पास एक वाहन ने दोनों को रौंद दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की खबर परिजनों को लगी तो बरात में मातम पसर गया। सोमवार शाम दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा। उसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ हुआ, जिसे देख परिजनों व ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। संवाद