फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two youths died after being hit by a train in Bareilly

Bareilly News: लापरवाही ने ले ली दो युवकों की जान, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 06 Jan 2024 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

बरेली में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक रेल ट्रैक पर बैठा हुआ था। दूसरा मोबाइल पर बात करते वक्त रेल ट्रैक पार कर रहा था। उसी वक्त दोनों हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
two youths died after being hit by a train in Bareilly
करन गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जरा सी लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा थाना सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा में हुआ। यहां 30 साल के जागीर पुत्र रफी अहमद की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


उसके मामा नन्हे ने बताया कि जागीर शुक्रवार शाम खाना खाकर घर के पास रेल ट्रैक पर बैठा हुआ था। कोहरे की वजह उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी। ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के लोगों ने परिवार को दी तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पत्नी गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बेटे हैं। जागीर मजदूरी कर कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


दूसरी घटना में थाना किला क्षेत्र के कटघर नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय करन गुप्ता की मौत हो गई। उसके भाई अनुज गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात वह मोबाइल से बात करते हुए बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। करन प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मां पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed