फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two years ago also the accused had carried out a deadly attack on the lawyer's family.

Bareilly News: दो साल पहले भी आरोपियों ने वकील के परिवार पर किया था जानलेवा हमला

Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two years ago also the accused had carried out a deadly attack on the lawyer's family.
बरेली। जोगी नवादा में दोनों पक्षों में करीब दो साल से विवाद है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर गलत काम कराने का आरोप लगाकर शिकायतें करते रहते हैं। इन्हीं आरोपियों ने पहले भी वकील के परिवार पर जानलेवा हमला किया था, अब दोबारा हमले से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

लखन के चचेरे भाई अरविंद राठौर ने बताया कि टिंकू और सौरभ अपने घर में जुआ व सट्टा आदि कराते हैं। पहले ये लोग खुले में बैठकर जुआ कराते थे तो राह चलती लड़कियों से शोहदे छींटाकशी करते थे। इस बात का उनकी भाभी ने विरोध किया तो 26 जनवरी 2023 को इन लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें रीना के पति लखन समेत अन्य लोग गंभीर घायल हुए थे। मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट कराई गई पर जेल से छूटने के बाद इन्होंने गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल मंडी में दहशत, पुलिस पहुंची
फायरिंग के दौरान चावल मंडी में चहल-पहल थी। घटना के बाद दुकानों के शटर गिर गए। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और बारादरी व इज्जतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमपाल को निजी और बाकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी ने दोनों अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल लिया। सूरज ने अपने पैर में लगी गोली पुलिस को दिखाई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed