Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two-year-old child was found abandoned near the railway colony at night in Bareilly

Bareilly News: दो साल के बच्चे को लावारिस छोड़कर चले गए अपने, मानसिक विकार से ग्रस्त है मासूम

Mon, 19 May 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 04:30 PM IST
सार

बरेली में करीब दो साल के मासूम बच्चे को रविवार रात कोई चौपुला की रेलवे कॉलोनी के पास छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो चाइल्ड लाइन ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया।

विज्ञापन
two-year-old child was found abandoned near the railway colony at night in Bareilly
अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चौपुला रेलवे कॉलोनी के पास करीब दो साल के बच्चे को रविवार रात के समय कोई छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम पहुंची और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया। पता लगा कि बच्चा किसी मानसिक विकार से ग्रस्त है। कोतवाली पुलिस बच्चे को छोड़ने वालों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया। पता लगा कि बच्चा शारीरिक रूप से तो सही है लेकिन उसे स्पंदन महसूस नहीं हो रहा और न ही आवाज सुनाई नहीं दे रही है। बच्चे को खिलाने पिलाने पर वह खा लेता है, लेकिन कुछ बता नहीं पा रहा है और न ही भूख प्यास का इशारा कर रहा है। बच्चा बोलने और सुनने में असमर्थ है। लोगों में चर्चा है कि बच्चे का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो और इलाज का खर्च वहन न करने की स्थिति में हो, इसलिए बच्चा छोड़कर चले गए हो। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस
कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस रेलवे कॉलोनी व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है जिससे पता लग सके कि बच्चा कौन छोड़ गया। उसके माता-पिता के बारे में जानकारी की जाएगी, इसके लिए बच्चे के फोटो को जिला व आसपास के जिलों के थानों और चाइल्ड केयर संस्थाओं से भी साझा किया गया है। उसके आश्रित न मिले तो बाल कल्याण समिति व कोर्ट के माध्यम से उसके संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दुर्लभ रोग से ग्रस्त लग रहा बच्चा
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चे का सीटी स्कैन व अन्य जांच कराई गई हैं जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ सकेगी। बच्चे को दुर्लभ रोग सेरेबल पालसी जैसे लक्षण हैं। यह जन्मजात विकार है जो प्रसूता को समस्या होने पर गर्भस्थ शिशु को हो सकता है, इसमें बच्चे का मानसिक विकास पूरी तरह नहीं होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed